रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार।
जिसके कब्जे से 70 कि0ग्रा0 गांजा (कीमत लगभग 08 लाख रूपये) व तस्करी में प्रयुक्त निशान सन्नी गाडी बरामद ।
गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का मादक पदार्थ तस्कर है, जो पूर्व में भी थाना पिलखुवा व जनपद गौतमबुद्धनगर से जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त अपने अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर मादक पदार्थ की तस्करी कर एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाता है।
कार्यवाही:-
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 70 कि०ग्रा० गांजा (कीमत लगभग 08 लाख रूपये) व तस्करी में प्रयुक्त गाडी बरामद हुई है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण:-
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं पहले भी थाना पिलखुवा व नोएडा के थाना सैक्टर 24 से गांजा तस्करी में जेल चुका हूं। आज दिनांक 21-04-2023 को मैं अपने 02 साथियों के साथ अलीगढ से निशान सन्नी गाडी में गांजा लेकर मेरठ जा रहा था। मेरे साथी धार गाडी से मेरे पीछे-पीछे चल रहे थे। जब आपने मुझे पकड़ा तो पुलिस को देखकर मेरे दोनो साथी थार गाडी से फरार हो गये।
गिरफ्तारी का स्थान:- दौताई नहर पुल मेरठ रोड ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
अमन पुत्र इलियास निवासी मौ० श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0सं0 348/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड ।
2. मु0अ0सं0 360/2022 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना सूरजपुर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। 3. मु०अ०सं० 177/2023 धारा 8/20 व 60 (3) एनडीपीएस एक्ट थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड
बरामदगी का विवरण:- 1. 70 कि०ग्रा० अवैध गांजा (कीमत लगभग 08 लाख रूपये)
2. तस्करी में प्रयुक्त गाडी निशान सन्नी रजि० नं० डीएल 8सी जेड 0877
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 नवीन कुमार थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड । 2. उ0नि0 श्री रविन्द्र सिंह थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड
3. है0का0 420 रविन्द्र सिंह थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड । 4. का0 122 सुनील कुमार थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड ।
5. का0 928 तीरथ सिंह थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़।
6. का0 1006 सूरज थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड |


