रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का सपा प्रत्याशी बिलाल एडवोकेट का टिकट कटने के बाद प्रवीन प्रताप उर्फ राधे भैया का टिकट होने पर, गठबंधन में घमासान शुरू हो गया है। नए प्रत्याशी को 25 से 30 लाख रुपए मे टिकट देने का आरोप भी लग रहा है। इस को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी की ऑडियो भी वायरल है।
एडवोकेट बिलाल सैफी ने बताया कि उन्होने चुनाव प्रभारी राकेश यादव के आदेश के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया था।
पिलखुआ से संभावित उम्मीदवार एडवोकेट बिलाल सैफी ने बताया कि वह अपने पिता के समय बचपन से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं वह वर्तमान में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष भी है। उन्होने समाजवादी पार्टी को पिलखुआ की धरती पर तन, मन, धन से सींचा है उन्होने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व मे हारे हुए विधायक ने जिला लेवल की कमेटी को लाखो रुपए में खरीदते हुए।
हमारे शीर्ष नेताओं को गुमराह करते हुए। मेरे खिलाफ झूठे तथ्य रचकर गुमराह करते हुए। मौका परस्त लोगो को पैराशूट से लाकर लाखो रूपए (25-30 लाख) के बलबूते पर टिकट देने का काम कर रहे हैं।
जिससे नगर क्षेत्र की जानता व समाज के लोगो मे भरी आक्रोश है।
बता दें कि शुक्रवार को एडवोकेट बिलाल सैफी का टिकट कटने से जनपद में इसी तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
Advocate बिलाल सैफी ने बताया कि जिसका खामियाजा हम सभी समाजवादी पार्टी के लोगो को अगमी नगर निकाय चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
पूरे मामले में हापुड़ नगर निकाय चुनाव प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि जनपद में समीक्षा करने के बाद ही। शीर्ष नेताओं के आदेश अनुसार जनपद टिकट का वितरण किया जा रहा है। लगाए गए आरोप निराधार है।


