Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पहुंचे लोग प्रतिमा व परिसर की साफ़-सफ़ाई की

चलो हाथ बढ़ाये 'ब्लू बर्ड' संस्था के पदाधिकारियों ने अंबेडकर प्रतिमा की साफ़- सफ़ाई की

रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह 
हापुड़। चलो हाथ बढ़ाये 'ब्लू बर्ड' संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर मेरठ तिराहा स्तिथ अंबेडकर प्रतिमा व परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
 इस दौरान संस्था पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा व उसके परिसर की साफ सफ़ाई कर प्रतिमा पर माल्यर्पण की।
संस्था के संयोजक एडवोकेट कपिल राणा ने बताया कि 14 अप्रैल को संस्था के सभी पदाधिकारी भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाएंगे।
इससे पूर्व बृहस्पतिवार को संस्था पदाधिकारियों ने मेरठ तिराह स्तिथ बाबा साहब की प्रतिमा व उसके परिसर की साफ़ सफ़ाई की। इसके बाद प्रतिमा पर सभी पदाधिकारियों ने माल्यर्पण की।
इस अवसर पर संस्था के एडवोकेट रमेश चन्द्रा, अशोक कुमार मुर्गे वाले, मदन ओमराय, रंजीत सिंह, जयप्रकाश, विनीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।