Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : जिला चिकित्सालय का नाम डॉ0 बी.आर. अंबेडकर रखने की मांग


रिपोर्ट - नवीन गौतम/पंकज सिंह 
हापुड़। बृहस्पतिवार को विकास दयाल सोशल एक्टिविस्ट की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को हापुड़ के जिला अस्पताल का नाम बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर कराने के लिए एक प्रस्ताव सौंपा।
 जिसमें बताया गया की हापुड़ में जिला अस्पताल उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब,मजलूम, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए बनाकर बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसके लिए जनपद हापुड़ की समस्त जनता प्रदेश सरकार का धन्यवाद करती है, इसके साथ ही गरीब, मजलूम, बेसहारा, शोषित, वंचित और महिलाओं सहित मानव जाति के लिए महापुरुष भारत रत्न डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर के जीवन संघर्ष और योगदान को ध्यान में रखते हुए हापुड़ के जिला अस्पताल का नाम भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर अस्पताल रखा जाने के प्रस्ताव की मांग माने जाने पर समस्त जनपद के बहुजन समाज गरीब, मजलूम,पीड़ित, शोषित, वंचित व महिला आदि लोगों के लिए 14 अप्रैल बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस का सबसे बड़ा उपहार होगा।
 विकास दयाल ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने इस प्रस्ताव को शासन को भेज कारवाही का आश्वाशन दिया। अध्यक्षता कर रहे विकास दयाल, अनुराग कुमार, कैलाश कुमार, पंकज सिंह, लोकेश अकेला, डॉनिश जौहरी आदी प्रतिनिधि के रूप में मिले।