रिपोर्ट- नवीन गौतम/ लक्ष्मण सिंह
हापुड। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सपा, आरएलडी, गठबंधन ने हापुड़ से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल आज़ाद एडवोकेट की पत्नि सुनीता आज़ाद व गढ़मुक्तेश्वर से सोना सिंह और पिलखुआ से मोहम्मद बिलाल एडवोकेट को प्रत्याशी बनाया है। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के जनपद हापुड़ के निकाय चुनाव प्रभारी राकेश यादव ने दी है। हालांकि यह भी कहा गया है कि हाईकमान में रालोद से गठबंधन पर चर्चा मंगलवार को होगी ऐसे में तीनों में से किसी सीट पर बदलाव भी संभव हो सकता है।
बता दें कि सुनीता आज़ाद ने स्नातक की पढ़ाई करने के बाद वह सामाजिक सेवाओं में लगी रहती है। जिससे उनकी नगर में एक अलग ही पहचान बनी हुई है।
पार्टी गठन के समय से ही जुड़े हैं अनिल आज़ाद....
बात उस समय की है जब जनता दल सरकार के दौरान बाबरी मस्जिद का मामला चल रहा था तो सन् 1990 में एड0 अनिल आज़ाद की शादी की बरात बस और घोड़ी को पुलिस ने घंटो थाने में यह कहकर रोके रखा था की आप जानता दल के नेता हो। उसके बाद पार्टी नेताओं के दखल के बाद मामला शांत हुआ था।
राजनीतिक पृष्ठभूमि.....
एड0 अनिल आज़ाद 1992 में समाजवादी पार्टी के गठन से ही वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। इस दौरान वह कई बार पार्टी पदाधिकारी भी रहे हैं।
बताया जाता है कि एड0 अनिल आज़ाद नेताजी मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं।
हापुड़ में एक कार्यक्रम के दौरान नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ एड0 अनिल आज़ाद (फाइल फोटो)
गढ़मुक्तेश्वर से निवर्तमान चेयरमैन सोना सिंह जोकि दो बार गढ़मुक्तेश्वर पालिका अध्यक्ष पद पर विजय रहे हैं।
पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोहम्मद बिलाल एडवोकेट जो वर्तमान में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष है।
राकेश यादव ने बताया कि गठबंधन को लेकर हाईकमान में मंगलवार को बैठक होनी है इस बैठक में यदि किसी सीट पर बदलाव की स्थिति बनी तो उसी के अनुसार फिर प्रत्याशी घोषित होंगे। उधर सपा के जिला प्रभारी देवेंद्र जाखड़ का कहना है कि अभी सीटों की स्थिति स्पष्ट नहीं है हाईकमान में बैठक के बाद ही प्रत्याशियों के नाम स्पष्ट होंगे।


