विकास कराना ही मेरे चुनाव लड़ने का मकसद : मनोज तोमर
रिपोर्ट - राशिद खान
पिलखुवा। स्वतंत्र राज पार्टी से चेयरमैन पद के प्रत्याशी मनोज तोमर का नाम घोषित होने के बाद मंगलवार को उनके आवास पर उन्हें कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने अपनी शुभकामनाएं दी। इसके बाद हुई प्रेसवार्ता में चेयरमैन पद के प्रत्याशी मनोज तोमर ने कहा कि शहर में विकास कराना ही उनके चुनाव लड़ने का मकसद है। उन्होंने कहा कि 14 वें और 15 वों वित्त आयोग का लगभग 16 करोड़ रुपया नगर पालिका में आया हुआ है, लेकिन इसके बाद भी शहर में विकास के कार्य नहीं कराये गये है। केवल में कितना विकास हुआ है आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि पूरे शहर में एक भी स्थान पर शीतल पेयजल की व्यवस्था नही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है, वह उस पर खरा उतरकर जनहित के कार्य बढ़चढ़कर किये जायेंगे और चुनाव के दौरान शहर का विकास ही मेरा मुद्दा होगा।
उन्होंने आगे कहा कि अगर आम जन का आर्शीवाद उन्हें मिलता है तो वह नगर पालिका से भ्रष्टाचार का खात्मा कर देंगे।
इस अवसर पर नरेश चंद माहिया,मुकेश कोरी,बृजेश कोरी,निर्मल कोरी,धर्मपाल कोरी,सोनू कोरी आदि मौजूद रहे।


