रिपोर्ट - नवीन गौतम/राशिद खान
हापुड़। बृहस्पतिवार को सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईसेस, अनवरपुर में संस्थान के चेयरमैन डॉ० जे० रामाचन्द्रन के द्वारा अस्पताल में प्राईवेट वार्ड का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर डॉ० जे० रामाचन्द्रन ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत निम्नलिखित प्राईवेट बीमा कम्पनियाँ जैसे स्टार हैल्थ इंश्योरेंस, रक्षा हैल्थ इंश्योरेंस, पैरामाउन्ट इंश्योरेंस, इरैक्शन इंश्योरेंस व अन्य बीमा कम्पनियों के हैल्थ कार्ड धारको का ईलाज सम्भव हो गया है।
इस अवसर पर संस्थान की वाइस चेयरपर्सन राम्या रामाचन्द्रन, प्रधानाचार्य डॉ० रमेश वर्द्धन एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ० जे० के० गोयल एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।


