Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : महिला जैन मिलन सुमति की अध्यक्ष प्राची जैन व मंत्री रीमा जैन मनोनीत

    महिला जैन मिलन सुमति की नयी मंत्री

रिपोर्ट -नवीन गौतम/अहमद सुहैल 
हापुड़। बुधवार को महिला जैन मिलन सुमति की एक  मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें नई कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर सर्व सम्मति से अध्यक्ष वीरांगना प्राची जैन, मंत्री वीरांगना रीमा जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना कनिका जैन, उपाध्यक्ष वीरांगना नीति जैन, उपमंत्री वीरांगना रितिका जैन को पदाधिकारी चुना गया।
सभी पदाधिकारी मिलकर इस मिलन को और अधिक ऊंचाइयों तक लेकर जाने का संकल्प लिया। 
इस मौके पर सभी सदस्यों ने नयी कार्यकारिणी को बधाई दी।
इस अवसर पर नयी अध्यक्ष वीरांगना प्राची जैन ने कहा की हमारी नयी कार्यकारिणी पर संस्था ने जो विश्वास दिखाया है हम उनकी अपेक्षा पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। मंत्री वीरांगना रीमा जैन ने सभी संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि संस्था धर्म, सेवा, संस्कृति के कार्य सभी सदस्यों को साथ लेकर करेगी। निवर्तमान अध्यक्ष वीरांगना नीतू जैन ने नयी अध्यक्ष वीरांगना प्राची जैन और मंत्री वीरांगना रीमा जैन का पटका पहनाकर स्वागत किया।