चंडीगढ़। बबीता फोगाट ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और दो साल बाद विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। बबीता फोगाट ने 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्णपदक जीता था। बबीता फोगाट एक वर्ल्ड रेसलर चैंपियन है उन्होंने रियो 2016 ओलंपिक खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था और बबीता फोगाट के द्वारा इसरार मलिक को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर कस्बे से इसरार मलिक जो एक न्यूट्रीशन काउंसलर है और वो जनपद हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के कवि नगर में एक वेलनेस सेंटर भी चलाते हैं। इसरार मलिक को स्वास्थ्य की दिशा में अच्छा कार्य करने के लिए एक विजनरी अवार्ड से 15 अप्रैल 2023 चंडीगढ़ होटल पार्क प्लाजा में 700 अचिवर्स की भीड़ में सम्मानित किया गया।