Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : सर्व समाज के समर्थन से सदर नगर पालिका में परचम लहराएगी बसपा : श्रीपाल


- बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने नगर की जनता से वोट देने की अपील की

रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। बसपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा शनिवार को बुलन्दशहर रोड स्तिथ ग्रीन वैली में बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी के मुख्य चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्धघाटन किया।

(Advertisement)

हापुड़ सदर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी श्रीपाल ने कहा कि सर्व समाज बसपा के साथ है। सर्व समाज के वोटों से ही बसपा सदर नगर पालिका में अपना परचम लहराएगी। मंडल कॉर्डिनेटर तिलक चौधरी व जिलाध्यक्ष डॉ. एके कर्दम ने कहा कि जिले में बसपा का एक-एक कार्यकर्ता एकजुट है। बसपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही बसपा जिले सभी सीट जीतेगी। मंडल प्रभारी महेश टायर वाले ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में पूरी लग्न के साथ जुटे, क्योंकि अब चुनाव में कुछ दिन ही शेष है। 

(Advertisement)


सभी कार्यकर्ता सदर नगर पालिका क्षेत्र के एक-एक मोहल्ला व गलियों में जाकर प्रचार करें। बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर माल्यर्पण कर नगर की जनता से उन्हें वोट देने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता केपी सिंह व संचालन राजकुमार सागर व अब्दुल कादिर ने किया।

(Advertisement)
इस दौरान सतीश प्रधान, जयकरण सिंह, विनोद कार्तिक, विनोद सागर, वैध वरुण शर्मा, हाजी यूनुस, रंजीत सिंह, शाहिद मंसूरी, वैध वरुण शर्मा, अनिल कंसल, अब्दुल कादिर राशिद, चौधरी सलाउद्दीन अब्दुल मलिक, रियाजुल जगमाल पाल, हरिसिंह पाल, योगेश शर्मा, राधा गुप्ता, अमित अग्रवाल, रोहित, अमित शर्मा, सुरेंद्र सैनी, अमित सैनी, दीपचंद सागर, राकेश सिंह, विपिन कुमार, विनोद कर्दम, दीपक बोध, लोकेश अकेला, प्रदीप जाटव, अनुराग, अंकित जाटव, मुजम्मिल, कविता, हीरालाल मास्टर, देवेंद्र विमल उपस्तिथ रहे।