रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सीट अनूसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। साथ ही वार्ड नं 23 की बात करें तो यह सीट भी अनूसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हैं। रविवार सुबह जब बीजेपी सभासद पद के उम्मीदवार द्वारा वार्ड नं 23 के घनी आबादी वाले मौहल्ला गंगा पुरा में वोट के लिए प्रचार किया गया।
प्रचार के दौरान बीजेपी बांटे जा रहे हैंडबिल/पोस्टरों पर बाबा साहब की फोटो न होने पर अनूसचित जाति के जाटव समाज के लोगो में रोष व्याप्त था।
साथ ही लोगो ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी दोहरी मानसिकता से प्रचार कर रही है। दलित समाज के लोगो में बाबा साहब की फोटो लगे पोस्टर बांटे जा रहे हैं तो दुसरे पोस्टर से बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की फोटो गायब है।
साथ ही आरक्षित वर्ग का लाभ लेकर चुनाव लड़ने वाले वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी के पोस्टर से तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो गायब है। बीजेपी द्वारा ऐसी दोहरी राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं।
दलित संघर्ष वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष व हापुड़ बार एसोसिएशन वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल आज़ाद ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पूरे देश के नेता है उन्होंने सर्व समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिस महान व्यक्ति की वजह से आज वोट देने के इस लायक बनया गया है कि चुनाव लड़ सकते, वोट दे सकते है उन्ही का तिरस्कार किया जा रहा है, यह घटना निंदनीय है। जिसका बीजेपी को संज्ञान लेते हुए सुधार करने की आवश्यकता है।
एडवोकेट अनिल आज़ाद ने बाबा साहेब के बारे में बताया की विश्व रतन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत के पहले कानून मंत्री थे, जिन्होंने 2 साल 11 महीने 18 दिन में संसार में श्रेष्ठ भारत का संविधान लिखा। बाबा साहब अंबेडकर ने ही वोट का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने दबे हुए समाज को ऊंचा उठाने के लिए अधिकार दिया था। उन्होंने एक नारा दिया था कि शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो। उन्होंने कहा कि आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निकायों में आरक्षण सूची जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर के अनुसार नगर निकाय अध्यक्ष/सभासद पद पर चुनाव किया जा रहा है।
नगरपालिका की 34 सीटें सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इससे पहले मेयर की पदों के लिए भी आरक्षण सूची जारी की गई। नगर परिषद में अध्यक्ष पद की 88 सीटें सामान्य वर्ग को गई हैं। वहीं, एससी महिला को अध्यक्ष पद की 16 सीट, ओबीसी को 30 सीट और ओबीसी महिला के खाते में 23 सीट गई है।


