रिपोर्टर - दीपक कश्यप
हापुड़। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक का एक प्रतिनिधिमंडल पवन हूण जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर मावी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर कार्यालय में तहसीलदार से मिलकर बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे में आलमनगर बरारी की जमीन जो जारी है वह किसानों को पैसा कम मिला है लेकिन जमीन ज्यादा जा रही है उसमें 81, 82, 83, 909 आदि खसरा नंबर मौके पर चयनित किए गए। करीब ऐसे 50 किसान है। जिनको रजिस्ट्री के माध्यम से पैसा कम मिला है। लेकिन जमीन मौके पर ज्यादा ली जा रही है इसी बात को लेकर भारतीय किसान यूनियन अ राजनीतिक ने मौके पर काम रोक दिया है और उप जिलाधिकारी वह तहसीलदार से मौके पर जाकर निशानदेही सही कराना और किसानों को उसकी बाकी जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग की। मौके पर उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर व तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर ने कहा किसानों के साथ न्याय होगा जितनी किसान की जमीन जाएगी उसका उतना मुआवजा दिलाया जाएगा मौके पर मनोज फौजी, जोगिंदर मावी, सुमित तंवर, संदीप मावी, प्रमोद भाटी, अरुण भाटी, अनिल हूण आदि मौजूद रहे।


