Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : ज़मीन की नपाई को लेकर रेलवे अभियंता से मिले किसान

ज़मीन की नपाई को लेकर रेलवे अभियंता से मिले किसान
रिपोर्ट - दीपक कश्यप 
हापुड़। ग्राम श्यामनगर के सामने रेलवे के पास रेलवे व किसानों की ज़मीन है। उसे चिन्हित करने के लिए भारतीय किसान युनियन अराजनीतिक के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान युनियन की टीम रेलवे के मंडल सहायक अभियंता से मिले।
इस मौके पर राजबीर भाटी ने बताया की वहाँ पर पहले भी ज़मीन चिन्हित की गई थी लेकिन नाले की पटरी क्षतिग्रस्त होने के कारण निशान मिट गये हैं। जिससे असुविधा हो रही है। उन्होन कहा की ज़मीन की नाप करवाकर निशान लगवाएं जाए। उन्होने बताया कि नाप ना कराने पर आन्दोलन किया जाएगा। जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी। ज्ञापन की एक प्रति हापुड़ सदर एसडीएम को भी भेजी गई। इस दौरान मोनू त्यागी तहसील अध्यक्ष, एलपी तोमर, सियाननद त्यागी, चोधरी संजय त्यागी, धर्मेन्द्र त्यागी, मिनटू चौधरी, हेमसिह प्रधान, आदि मौजूद रहे।