Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : आदिल सिद्दीकी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बनाया हापुड़ नगर पालिका निकाय चुनाव प्रभारी


रिपोर्ट - अहमद सुहैल
हापुड़ ‌। भाजपा नेता आदिल सिद्दीकी को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर
के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने हापुड़ नगर पालिका निकाय चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम क्षेत्र की ओर से हापुड़ निवासी आदिल सिद्दीकी को हापुड़ नगर पालिका का चुनाव प्रभारी घोषित किया जाता हैं।
  उन्होंने बताया कि ये अपने  आवंटित क्षेत्र की नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत में जाकर भाजपा के पक्ष मे अल्पसंख्यक मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे।