Banga Electronics

Kidszee

अमरोहा : संत की गेंहू की फसल काट कब्जा करने में जुटे दबंग, पीड़ित संत ने एसडीएम से लगाई गुहार




रिपोर्ट - भूपेन्द्र सागर
अमरोहा। गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले एक संत श्याम सिंह ने कुछ दबंगों पर गेहूं की फसल काट कब्जा करने का आरोप लगा अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। जहां एक तरफ प्रदेश के मुखिया भूमाफिया व अवैध कब्जा करने वालों पर कमान कसने में लगे हैं वहीं जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर नगर निवासी संत श्याम सिंह पत्थर वाले बाबा ने अपनी जमीन पर खड़ी फसल जबरन काटने व दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। संत ने बताया कि उनकी 4 बीघा जमीन हापुड़ सीमा से सटे गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लठिरा में हैं। जहां वो अपनी एक कुटिया बनाकर रहते थे कुछ दबंगों ने कुछ माह पूर्व उनकी कुटिया में आग लगा दी। आरोप है कि अब वो दबंग उनकी 4 बीघा गेहूं को फसल को काटने में लगे हैं और उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।जिसको लेकर पीड़ित संत ने थाना गजरौला व एसडीएम धनोरा (अमरोहा) के यहां शिकायती पत्र देकर दबंगों पर कार्यवाही की मांग की है।