Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : क्या भाजपा इस बार लगा पाएगी हैट्रिक ? या अपना परचम लहराएगी बसपा...-भाजपा व बसपा में मुकाबला होने के आसार ?

हापुड़ : क्या भाजपा इस बार लगा पाएगी हैट्रिक ? या अपना परचम लहराएगी बसपा...

-भाजपा व बसपा में मुकाबला होने के आसार ?
- वहीं गठबन्धन से आसपा व कांग्रेस प्रत्याशी की मजबूत सेंधमारी ने हाथी की चाल को किया धीमा

रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। हापुड़ जनपद की सदर नगर पालिका सीट दलित मुस्लिम बाहुल्य सीट है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर क़रीब 2 लाख 25 हजार मतदाता हैं। यह सदर नगर पालिका सीट इस बार एससी(महिला) होने के कारण यहां सभी प्रमुख प्रत्याशी एससी(जाटव) हैं। इस सीट पर पिछले 10 वर्षों से भाजपा का कब्जा बरक़रार चला आ रहा है। बता दें कि इस बार सदर सीट से भाजपा से प्रसिद्ध डॉ. नरेंद्र केन की पत्नी डॉ. सोमती केन, बसपा से सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रीपाल की पत्नी पुष्पा देवी, गठबंधन से आसपा एवं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश कुमार 'गुड्डू' की भाभी पूजा और प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री और दो-दो बार विधायक व सदर नगर पालिका चेयरमैन रहे स्वर्गीय धर्मपाल सिंह की पुत्री मानवी सिंह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में रहीं। 
(फाइल फोटो)

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी सरकार के सुशासन के नाम पर चुनाव मैदान में रहीं। 

(फाइल फोटो)

वहीं सदर विधायक विजयपाल आढ़ती सहित पूरा भाजपा अमला डॉ. सोमती केन को पूरी मेहनत से चुनाव लड़ाने में जुटा था। जिसके चलते डॉ. सोमती केन को हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिलता दिखाई पड़ा। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन ने भाजपा के वोट बैंक के साथ-साथ जाटव व मुस्लिम मतदाताओं में भी अच्छी ख़ासी सेंधमारी की। वहीं कुछ लोगों में भाजपा प्रत्याशी के प्रति नाराज़गी भी देखी गई। जिसका नुकसान भाजपा प्रत्याशी को उठाना पड़ सकता है।

(फाइल फोटो)

बात करें बसपा की बात तो बसपा की बेचैनी की वजह बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे आदेश कुमार 'गुड्डू', जिन्होंने अपनी भाभी पूजा को गठबन्धन से आसपा का प्रत्याशी बनाया। उन्होंने पहले ही बसपा के कई कर्मठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने पाले में करके बसपा को बड़ा झटका दिया और बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी की मुश्किलें बढ़ा दीं। 
(फाइल फोटो)

बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी को अधिकतर जाटव मतदाताओं के साथ-साथ मुस्लिम मतदाता भी अच्छी ख़ासी संख्या में मिले। 
जिससे बसपा का भाजपा से मुकाबला होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। 

(फाइल फोटो)

वहीं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे आदेश कुमार 'गुड्डू' व उनकी भाभी एवं गठबन्धन से आसपा प्रत्याशी पूजा ने बसपा के बाद में दूसरे नंबर पर जाटव व मुस्लिम मतदाताओं में अच्छी ख़ासी सेंधमारी कर अन्य दलों के प्रत्याशियों को चोंकाने का कार्य किया। 

(फाइल फोटो)

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह भी दलित मुस्लिम मतदाताओं में सेंधमारी करने में कामयाब रहीं। गठबन्धन से आसपा व कांग्रेस प्रत्याशी की जाटव व मुस्लिम मतदाताओं में अच्छी ख़ासी सेंधमारी क्या बसपा को भारी नुकसान पहुंचा सकती है? अगर ऐसा हुआ तो इसका सीधा-सीधा फ़ायदा भाजपा को मिलने वाला है। 
वहीं किस प्रत्याशी के सिर बंधने वाला है सेहरा और किसी पार्टी की होगी जीत, यह तो आने वाला कल ही बताएगा।


 - गठबंधन प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह समाजवादी पार्टी (साइकिल) का होता तो समाजवादी पार्टी का हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पद पर हमारी जीत संभव थी : एडवोकेट मनोज कुमार भैया (प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी बाबा साहब वाहिनी) 

वर्ष 2023 में मतदाताओं की संख्या
निकाय-   वार्ड- पुरुष - महिला- कुल योग

हापुड़- 41- 117922 - 107096- 225018
पिलखुवा- 25- 2540029 - 36592- 76621
गढ़मुक्तेश्वर- 25- 21576 - 19419 - 40995
बाबूगढ़-   10- 2510  - 2303 - 4813

वर्ष 2017 में मतदाताओं की संख्या
निकाय- वार्ड- पुरुष - महिला- कुल योग

निकाय - वार्ड - पुरुष - महिला - कुल योग
हापुड़ - 41- 106516 - 95522 - 202038
पिलखुवा - 25 - 35789 - 32224 - 68013
गढ़मुक्तेश्वर - 25 - 19449 - 17199 - 36648
बाबूगढ़ - 10 - 2269 - 2001 - 4270