Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ नगर निकाय चुनाव-बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं व पुरुषों में मतदान करने का उत्साह दिखाई दिया

रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। जनपद में नगर निकाय चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न हुआ। मतदान स्थलों पर मतदाताओं में काफ़ी उत्साह देखने को मिला। वहीं चुनाव में बुजुर्गों व युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मतों का प्रयोग किया।
बृहस्पतिवार को मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई। देखते ही देखते मतदान स्थलों पर मतदाताओं की भीड़ अपने मतों का प्रयोग करने के लिए उमड़ने लगी। मतदान स्थलों पर महिला, पुरुषों व युवाओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी थी।

 चुनाव में बुजुर्ग महिलाएं व पुरुषों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी लोगों अपने-अपने पसंदीदा प्रत्याशियों व पार्टियों को अपने मत का प्रयोग कर रहे थे। दिव्यांग लोगों ने मतदान स्थलों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। 

जिसे देख अन्य मतदाताओं का हौंसला ओर बढ़ गया। शाम के छह बजे तक लाइन में लगे मतदाताओं ने अपना मतदान किया। वहीं मतदान स्थलों के बाहर भारी पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे कहीं किसी प्रकार की कोई घटना उत्पन्न न हो सके। वहीं समाचार भेजे जाने तक जनपद में शाम 5 बजे तक 53.22 प्रतिशत मतदान हुआ।

 जिसमें हापुड़ सदर नगर पालिका सीट पर 47.96 प्रतिशत, पिलखुवा नगर पालिका  सीट पर 60.98 प्रतिशत, गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीट पर 64.58 प्रतिशत और नगर पंचायत बाबूगढ़ सीट पर 78.56 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम छह बजे तक जिन मतदाताओं की लाइन हुई थी, वो मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने के लिए मतदान स्थलों पर लाइन लगाकर खड़े दिखाई पड़े। देर शाम तक जनपद का कुल प्रतिशत और सभी नगर पालिका सीटों व नगर पंचायत बाबूगढ़ में कितना और प्रतिशत मतदान हुआ है, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल लाएगा