रिपोर्ट -नवीन गौतम/ लक्ष्मण सिंह
हापुड़। नगर पालिका परिषद चुनाव में गणेशपुरा वार्ड नं 9 निर्दलीय प्रत्याशी विकास दयाल ने तोड़ा 70 साल का रिकॉर्ड।
निर्दलीय प्रत्याशी विकास दयाल ने बताया कि हापुड़ नगर पालिका परिषद में वार्ड नं 9 में आने वाला मौहल्ला गणेशपुरा में 70 साल से सभासदी कभी नही आ सकी, जबकि यह मौहल्ला वार्ड नं 9 में जनसंख्या में सबसे अधिक था।
उन्होंने बताया कि यह जानकारी उन्हें मौहल्ले के बड़े बुजुर्गो ने अपने अनुभव साझा करते समय बताई।
लेकिन इस बार वरिष्ठ पत्रकार विकास दयाल द्वारा किताब के निशान से निर्दलीय दावेदारी पेश कर गणेशपुरा में सभासदी लाने के लिए कमर कस मेहनत कि जिसका परिणाम 70 साल के सभासद के सूखे को सभी वार्ड नं 9 के लोगों ने भरपूर सहयोग करते हुए विकास दयाल को भारी मतों से जीत दिलाई।
उन्होंने बसपा प्रत्याशी को 102 मतों से हराकर 731 वोट हासिल किए।
उन्होंने बताया कि विरोधियों ने उन्हें रोकने की भरपूर कोशिश की, मतदान वाले दिन 11 मई को सुबह ही पुलिस को माहौल खराब करने की झूठी सूचना दी गई। उन्हें पुलिस ने उठा लिया और शाम को छोड़ा जब मतदान समाप्त हो चुका था। जिस कारण वह अपनी खुद की वोट भी नही डाल पाए। लेकिन वार्ड की जनता का वह आभार व्यक्त करते हुए कहा की मेरे जनता के प्यार और विश्वास की जीत हुई।
बता दें कि आधारशिला एनजीओ के चेयरमैन पत्रकार विकास दयाल समाज सेवा में भी पीछे नहीं हैं उन्होंने कोरोना काल में बस्ती-बस्ती जाकर गरीब व असहाय लोगों को राशन व अन्य जरूरत की सामग्री भी पहुंचाने का काम किया था।
वह कॉलेज के टाइम में छात्र संघ के नेता भी रह चुके हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर लोगों ने भरपूर सहयोग करते हुए उन्हें जमकर वोट किया।
चुनाव प्रचार के दौरान पढ़े लिखे नौजवानों ने डिजिटल इंडिया, पढ़ेगा इंडिया जैसे अभियानों को जोर शोर से चुनावी कैंपेन का हिस्सा बनाकर खूब प्रचार किया।
विकास दयाल ने सभी समर्थको, विरोधियों, सामाजिक लोगो का जीत को लेकर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विकास दयाल, अभिषेक, के पी सिंह, गजेंद्र ऊर्फ टिंकू भईया, धर्मेंद्र सिंह, एड डोनिश जोहरी, एड0 सुशील आजाद, एडp अश्वनी आदि ने साथ सहयोग किया।


