भाजपा ने हमेशा से ही अपने एजेंडा में विकास को प्राथमकिता पर रखा: भूपेंद्र चौधरी
रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शनिवार को गढ़ रोड स्तिथ मनोहर रिजेंसी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं रिजेंसी भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया।
प्रदेशध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही अपने एजेंडा में विकास को प्राथमकिता पर रखा है। हमारा नगरीय निकायों के विकास के लिए, सुरक्षा के लिए, शहरों को सजाने व सवारने के लिए जो एजेंडा है, उस एजेंडो के लेकर मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम, सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्री, संगठन के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्टी के सभी वरिष्ठ लोग जनता के बीच में हैं। उन्होंने प्रदेश की महान जनता से पुन: शहरों के विकास की गति ठीक से चलती रहे इसके लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हापुड़ सदर नगर पालिका में दस वर्षों से भाजपा अध्यक्षों ने कार्य किया है, 15 वर्ष से सांसद सेवा कर रहे हैं, छह वर्ष से विधायक जनता की सेवा कर रहे हैं, लेकिन अभी भी एेसे बहुत से काम हैं, जिनको मात्र भाजपा ही पूरा कर सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव तक प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता सुबह और शाम पांच-पांच घर चिंहिंत कर, उनमें जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इस तरह पांच दिन में एक कार्यकर्ता पचास घरों में संपर्क कर सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क कर अधिक से अधिक मतदान कराएं, ताकि वोट प्रतिशत बढ़े। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता से यह भी अपील करें कि वोट वाले दिन कहीं बाहर न जाए अगर जाना पड़े तो अपना वोट डालकर जाएं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अब चुनाव केवल पांच दिन का रह गया है और यह पांच दिन इस चुनाव के निर्णायक दिन होंगे। इन दिनों में हम जितने मेहनत कर लेंगे, उतने ही अच्छी प्रकार से हम पूरे जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायत को जीत पाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ताअों को इन पांच दिनों में अपना शत प्रतिशत योगदान देना होगा और इस चुनाव रूपी हवन कुंड में मतदान की आहूति इस प्रकार हो कि चारों ओर भाजपा का परचम लहराएं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला प्रभारी मयंक गोयल, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, श्यामेंद्र त्यागी, मोहन सिंह, ब्लाक प्रमुख ममता तेवतिया, हरिराज चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, मनोज वाल्मीकि, कपिल एसएस, प्रमोद जिंदाल, विनोद गुप्ता, अशोक बबली, पूर्व सभासद योगेंद्र पंडित, अमित शर्मा, विक्रांत शर्मा, ललित मोदी, विश्वप्रकाश शर्मा, राहुल चौधरी, योगेंद्र चौधरी, पंकज गर्ग, सुयश वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्त मौजूद रहें।