Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : वर्ष 2017 से पहले त्यौहारों पर कर्फ़्यू लगता था, लेकिन आज प्रदेश में कांवड़ यात्रा शानदार तरीके से निकलती है: योगी आदित्यन

वर्ष 2017 से पहले त्यौहारों पर कर्फ़्यू लगता था, लेकिन आज प्रदेश में कांवड़ यात्रा शानदार तरीके से निकलती है: योगी आदित्यना

-आज प्रदेश की जनता विकास के बारे में सोचती है, वहीं पेशेवर माफियाओं व तमंचे वालों को अपनी चिंता सता रही है
रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह/राशिद खान 
हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने शुक्रवार को हापुड़ के एसएसवी कॉलेज पहुंचे।
 इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की जनता से हापुड़ सदर नगर पालिका सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन, पिलखुवा से विभु बंसल, गढ़मुक्तेश्वर से राकेश बजरंगी व नगर पंचायत बाबूगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी को आगामी 11 मई को कमल के फूल चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर भारी मतों से जिताने की अपील की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश दंगा प्रदेश था। जिसमें त्यौहारों पर कर्फ़्यू लगता था, लेकिन आज प्रदेश में कर्फ़्यू न लगकर कांवड़ यात्रा शानदार तरीके से निकलती है। पहले यूपी का इंसान अपनी पहचान छिपाता था लेकिन आज वह इंसान गर्व से मैं यूपी का हूँ सम्मान से कहता है।
 उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस समझती है और अपने विकास के बारे में सोचती है। वहीं प्रदेश के पेशेवर माफियाओं व तमंचे वालों को अपनी चिंता सता रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदल गई है। पूरे विश्व में भारत की धारणा व दृष्टिकोण बदला है। आज हमारा देश बाहरी व आंतरिक दृष्टि से सुरक्षित है। पूरी दुनिया में आज भारत का नाम आदर व सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा पूरे देश व प्रदेशों में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के साथ सभी वर्गों का विकास कर रही है। जिसका उदाहरण गरीबों को मकान, शौचालय, आयुष्मान योजना, जन धन आदि योजनाओं का लाभ लेना है। अंत में उन्होंने जनपद में नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों को आगामी 11 मई को कमल के फूल चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर भारी मतों से जिताने की अपील की।


(हापुड़। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 (लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी) की भाजपा सभासद प्रत्याशी राजरानी पत्नी सुमित कुमार (अजय गैस वाले) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में शामिल होने जाते सैंकड़ों वार्डवासी)

इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जनरल डॉ. वीके सिंह, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक सदर विजयपाल आढ़ती, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, पूर्व विधायक डॉ. कमल मलिक, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, कवंर सिंह तंवर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, प्रमोद नागर, विकास अग्रवाल, पुनीत गोयल, मनोज वाल्मीकि, मोहन सिंह, श्यामनेंद्र त्यागी, गौरव रुड़कीवाल, डॉ. नरेंद्र केन, ब्रजेश कुमार, 'बिरजू', जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ, कुँवरपाल केन, मोनू बजरंग, सुमित कुमार(अजय गैस वाले), अजय भास्कर, हेमंत सैनी, राहुल पंडित, प्रवीन सेठी, अनिल कुमार प्रॉपर्टी डीलर, सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।