रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री, दो-दो बार विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष रहे स्वर्गीय धर्मपाल सिंह की पुत्री एवं कांग्रेस पार्टी से सदर नगर पालिका सीट से प्रत्याशी मानवी सिंह ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में तूफ़ानी जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका की जनता से आगामी 11 मई को कांग्रेस के पंजा चुनाव निशान पर मोहर लगाकर भारी मतों से जिताने की अपील की। वहीं मानवी सिंह को नगर पालिका क्षेत्र में सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला। राजनीतिक धुरंधरों की माने तो कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह को हर वर्ग का मिल रहा समर्थन चुनाव को चतुष्कोणीय बना रहा है।
कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह ने कहा कि सदर सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के अनुभव की बात करें तो उन्हें सबसे अधिक अनुभव है। क्योंकि सिर्फ वही हैं जो एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनके पिता स्वर्गीय धर्मपाल सिंह ने विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए बिना पक्षपात के हर वर्ग में विकास किया। उनके पिता एक दशक तक इस नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष व विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे और उनके जाने के बाद उनके किये हुए कामों का मेंटेनन्स तक पिछले 10 सालों में बीजेपी के अध्यक्षों पर नहीं हो पाया है।
उन्होंने उल्टा यहाँ भृष्टाचार की बात को उजागर करने की बात कही। अन्य प्रत्याशियों के बारे में उन्होंने कहा की वो सिर्फ दलितों व मुस्लिमों का वोट व हक़ काटने आये हैं, वह उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगी। इसलिए अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर मानवी सिंह आज कल पूरे नगर पालिका क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहीं है। उन्होंने शुक्रवार को आवास विकास वार्ड 26, शिवगढ़ी वार्ड 12, पन्नपुरी वार्ड 11, अर्जुन नगर वार्ड 18 में स्वयं जनसंपर्क किया। उपरोक्त सभी वार्डों में लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत कर उन्हें जन समर्थन देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान एआईसीसी सदस्य/प्रदेश कांग्रेस महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, खालिद मोहम्मद खान, डॉक्टर वीसी शर्मा, राकेश त्यागी, आईसी शर्मा, आतिफ हसन, मोनिका शर्मा, विक्की शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, निसार खान, नरेश कुमार भाटी, भरतलाल शर्मा, सीमा शर्मा, शगुफ्ता राणा, रिजवान कुरैशी, शमशाद अंसारी, सविता गौतम, कुसुमलता, असलम सैफी, अब्दुल कलाम, सुदेश कुमार, जसबीर सिंह, शादाब सैफी, सुबोध शास्त्री, राकेश मोहन शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।