Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : देश में भाजपा का अगर कोई विकल्प है तो वह मात्र कांग्रेस है : मानवी सिंह




- कांग्रेस प्रत्याशी की जनसभा में उमड़ा हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज का जनसैलाब

रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह 
हापुड़। सदर नगर पालिका क्षेत्र के घने मुस्लिम आबादी वाले मोहल्ला मोती कॉलोनी में कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से आगामी 11 मई को कांग्रेस के पंजा चुनाव निशान पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। वहीं जनसभा में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह को अपना समर्थन देते हुए भरपूर वोट देने का वादा किया।
कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह ने कहा कि वह स्वर्गीय धर्मपाल सिंह की पुत्री हैं। 




जिन्होंने दो-दो बार विधायक व चेयरमैन रहते हुए बिना भेदभाव के हर वर्ग के साथ-साथ मुस्लिम समाज में अनेकों विकास कार्य किए। जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह भी स्वयं अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर बिना पक्षपात के नगर पालिका क्षेत्र की जनता की सेवा कर विकास की गंगा बहाएंगी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें दलित समाज का भरपूर समर्थन मिला रहा है, लेकिन सभा में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों की भीड़ को देखकर वह बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता के बाद पिछले 10 वर्षों से नगर पालिका पर भाजपा के अध्यक्षों का कब्ज़ा रहा है। लेकिन मुस्लिम समाज में कहीं भी विकास कार्य नहीं कराए गए है। सभी नालें गन्दगी से अटे पड़े हैं और सड़कें बहुत छोटी हैं। अगर मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद से नवाजा तो वह इन सभी समस्याओं का सबसे पहले निस्तारण करेंगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा के खिलाफ़ केवल  कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लड़ाई लड़ने का कार्य कर रहे हैं। जिनसे से प्रेरित होकर वह कांग्रेस में शामिल हुई हैं। देश में भाजपा का अगर कोई विकल्प है तो वह कांग्रेस है। मुस्लिम समाज कांग्रेस का साथ दें और देश से इस अहंकारी भाजपा सरकार का सफ़ाया करने का महान कार्य करें। 
इस दौरान नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, मोनिका शर्मा, विक्की शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, निसार खान, नरेश कुमार भाटी, भरतलाल शर्मा,  सीमा शर्मा, शगुफ्ता राणा, रिजवान कुरैशी, शमशाद अंसारी, सविता गौतम, कुसुमलता, असलम सैफी, अब्दुल कलाम, सुदेश कुमार, जसबीर सिंह, शादाब सैफी, सुबोध शास्त्री, राकेश मोहन शर्मा सहित हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहें।