रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
ईवीएम भंडाफोड़ राष्ट्रव्यापी परिवर्तन यात्रा
(पार्ट -2) कन्याकुमारी से कश्मीर तक
नेतृत्व- वामन मेश्राम (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय संयोजक, बहुजन क्रान्ति मोर्चा, नई दिल्ली)
(कन्याकुमारी से कश्मीर तक)
1. EVM भंडाफोड़ परिवर्तन यात्रा क्यों ?
EVM भरडाफोड राष्ट्रव्यापी परिवर्तन यात्रा इसके पहले कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकली थी। लेकिन कोविड-19 की वजह से यह राष्ट्रव्यापी परिवर्तन यात्रा आंध्रप्रदेश तक पहुंची थी। लेकिन अब यह EVM भण्डाफोड राष्ट्रव्यापी परिवर्तन यात्रा (पार्ट 2) 21 फरवरी 2023 से महाराष्ट्र से शुरूआत हुई है। उत्तर प्रदेश में यह परिवर्तन यात्रा दिनांक 21 मार्च 2023 से 22 जून 2023 तक चलेगी। उसके बाद यह परिवर्तन कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली है। यानी 365 दिन की यह राष्ट्रव्यापी परिवर्तन यात्रा मा० वामन मेश्राम साहब (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय संयोजक, बहुजन क्रान्ति मोर्चा, नई दिल्ली) इनके नेतृत्व में शुरू हो रही है। EVM घोटाले के विरोध में राष्ट्रव्यापी परिवर्तन यात्रा पार्ट 2 देशभर में निकल रही है। EVM के विरोध में मा० वामन मेश्राम साहब संगठित शक्ति के सहयोग से निरन्तर राष्ट्रव्यापी जनजागरण कर रहे है। इसी वजह से सामाजिक एवं राजनीतिक पार्टियों में काम करने वाले नेताओं को EVM की गड़बड़ी और घोटाले की जानकारी प्राप्त हो रही है।
2. EVM की गड़बड़ी में कांग्रेस- भाजपा शामिल
वर्ष 2000 के पहले देश में किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता था। लेकिन वर्ष 2004 के चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत मिलना शुरू हो गया। इसका मुख्य कारण EVM के द्वारा हेराफेरी है। EVM के द्वारा हेराफेरी करके कांग्रेस ने अपनी बहुमत की सरकार बनाई. इसका यह अर्थ है कि कांग्रेस ने पहली बार EVM में हेराफेरी की थी। लेकिन अभी EVM का फायदा भाजपा को होने लगा है। भाजपा यह काँग्रेस पार्टी के विरोध में बोलती है और कॉंग्रेस भाजपा के विरोध में बोलती है, लेकिन EVM के विरोध में ना ही काँग्रेस बोलती है और भाजपा भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। जब भाजपा के सबसे बड़े नेता अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ये तब वह भी लोकसभा में 186 का आंकड़ा पार नही कर पाए थे। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 283 और 2019 के चुनाव में 303 का जादुई आकडा पार किया। इसका कारण EVM में की गई हेराफेरी है। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि EVM में हेराफेरी नहीं हो सकती। लेकिन दिनांक 8 अक्टूबर 2013 को मा. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से कहा गया कि EVM के द्वारा मुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव नही हो सकते है। इसका अर्थ है कि EVM में हेराफेरी होती है।
3. EVM ने लोकतंत्र की हत्या करके ब्राह्मणशाही को प्रस्थापित किया।
दिनांक 24 अप्रैल 2017 को मा. •सुप्रीम कोर्ट ने EVM के विरोध में निर्णय देते समय स्पष्ट रूप से कहा कि EVM के साथ पेपर ट्रेल मशीन लगाकर उसमें से निकलने वाली पर्चियों का मिलान किया जाए ऐसा निर्णय दिया था। लेकिन पेपर ट्रेल के विरोध में काँग्रेस और भाजपा ने मिलकर मा. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और पेपर ट्रेल का मिलान करने का निर्णय लेकर आए। लेकिन मिलान के समय कॉंग्रेस के लोग उपस्थित नही रहते। इसीलिए EVM का खेल चल रहा है। यह नाटक करके कॉंग्रेस और भाजपा ने जनता के आंखों में धूल झोकने का काम किया है। यह महवपूर्ण जानकारी देश की जनता को नहीं है। EVM के माध्यम से लोकतंत्र की हत्या करके उन्होंने ब्राम्हणतंत्र लागू किया है।
4. देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए परिवर्तन यात्रा
देश, देश का संविधान और लोकतन्त्र संकट में है। इसे बचाने के लिए EVM भंडाफोड़ परिवर्तन यात्रा पार्ट 2 कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरूआत की जा रही है। उत्तर प्रदेश में परिवर्तन यात्रा पार्ट 2 की शुरूआत दिनाक 21 मार्च 2023 से वाराणसी से हो चुकी है और उसका समापन फरुखाबाद में 22 जून 2023 को होगा। उत्तर प्रदेश के बाद यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक लेकर जायेंगे। देशभर के सभी बहुजन समाज के नेता बुद्धिजीवी, श्रमिक, किसान, छात्र-छात्रा युवा और देश के सभी संगटन को आवाहन किया जाता है कि इस राष्ट्रव्यापी EVM भंडाफोड़ परिवर्तन यात्रा को सफल करने के लए तन, मन, धन से सहयोग करे और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता देकर EVM के विरोध में आवाज उठाकर देश, देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने का कार्य करें।
सम्पर्क सूत्र 8630255325, 7017151995, 90588815338, 7310862477
दिनांक: 13 जून 2023 समय: शाम 4.00 बजे से स्थल रामलीला मैदान, दिल्ली रोड, हापुड़
उद्घाटक चौधरी शत्रुघन एडवोकेट (हापुड़ बार एसोसिएशन, हापुड़)
विशिष्ट अतिथि
विनोद सागर (चेयरमैन सम्राट बिल्डर्स एण्ड प्रोपर्टीज एवं तीर्थ मसाले इण्डस्ट्रीज, हापुड़)
राकेश सैनी (प्रबन्धक, जे.पी. पब्लिक स्कूल फूलगढ़ी, हापुड़)
प्रवेंद्र प्रताप सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी नई दिल्ली)
मुकेश कुमार एडवोकेट (राष्ट्रीय महासचिव बहुजन मुक्ति पार्टी)
अनिल आजाद एडवोकेट (पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, समाजवादी पार्टी युवजन सभा)
सतीश पाल सिंह (प्रदेश महासचिव भारत मुक्ति मोर्चा, उ०प्र०)
प्रमुख उपस्थिति
डा. हरिओम सिंह (चयरमेन रिद्म नर्सिंग होम, पटना रोड, हापुड़)
हाजी ऐनुल हक एडवोकेट (अध्यक्ष हापुड़ बार एसोसिएशन, हापुड़)
कुंवर पाल सिंह एडवोकेट (पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन, गढ़मुक्तेश्वर)
वक्ता
प्रो. अब्बास अली (प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोकदल, उ०प्र०)
मा. रामपाल प्रजापति (राष्ट्रीय महासचिव प्रजापति महासभा)
आर0ए0 महते (प्रबन्धक औम कॉन्वेन्ट पब्लिक स्कूल, फूलगढ़ी, हापुड़)
भारत भूषण (जिला प्रभारी भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, हापुड़)
आयु. पूनम गौतम (जिला संयोजक राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ, हापुड़)
अध्यक्षता - वामन मेश्राम (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय संयोजक, बहुजन क्रान्ति मोर्चा, नई दिल्ली)
निवेदक : भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रान्ति मोर्चा व सहयोगी संगठन जिला यूनिट हापुड़