रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। खनन विभाग द्वारा जनपद के सभी तहसीलों में चल रहे खनन की जांच की गई। जांच में मिट्टी, बालू व गिट्टी ले जाते हुये अलग-अलग क्षेत्रों से डम्फरों को पकड़कर उससे खनन के पेपर मांगे गए। जिस पर खनन का कोई पेपर नही दिखाया गया, पेपर ना दिखाने पर खनन अधिकारी द्वारा पकडें गये डम्फरों को सीज किया गया।
कार्यवाही करते हुए तहसील हापुड़ में भी चल रहे खनन को रोका गया तथा मिट्टी के कई डम्फरों को थानों में सीज कराया गया हैं। जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा नें बताया कि खनन विभाग द्वारा 17 मई से 14 जून तक सघन अभियान चलाकर जनपद की समस्त तहसीलों से 24 डम्फरों को मिट्टी, गिट्टी व बालू का अवैध खनन करने पर सम्बन्धित थानों में सीज करा दिया गया।
उन्होंने बताया कि जनपद में कहीं पर भी अवैध खनन होता हुआ पाया गया तो इसी प्रकार की कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


