रिपोर्ट - नवीन गौतम /लक्ष्मण सिंह
हापुड़/पिलखुवा। विधुत विभाग कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों ने नियम के विरुद्ध विद्युत लाइन को शिफ्ट कर दिया, लेकिन निगम के अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दूसरी तरफ अधिशासी अभियंता ने कहा शिकायत की जांच कर कार्रवाई होगी।
कार्यालय में तैनात कुछ संविदा और सरकारी कर्मचारी नियमों को ताक पर रखकर निगम को चूना लगा रहे हैं। हाल ही मेें विधुत विभाग के कर्मचारियों ने विभाग को लाखो रूपये की राजस्व की हानि कर नियम विरुद्ध लाईन शिफ्ट करने की शिकायत विधुत विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई हैं। शिकायत करता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ग्राम हिन्डालपुर के जंगल में एक फैक्ट्री निर्माणाधीन हैं उस फैक्ट्री के ऊपर से विधुत विभाग की 33 हजार की लाईन जा रही थी, जो फैक्ट्री निर्माण कार्य में बाधक बन रही थीं।
फैक्ट्री मालिक ने हाईटेंशन लाईन को शिफ्टिंग के लिए सम्पर्क किया तो पता चला कि विधुत हाईटेंशन लाईन शिफ्टिंग का स्टीमेट विभाग द्वारा बन कर विभाग में अनुमानित लगभग 8 लाख रूपये का राजस्व जमा किया जाता, परन्तु फैक्ट्री मालिक ने विधुत विभाग में राजस्व जमा न करा कर जुगाड लगाते हुए गुपचुप तरीके से विधुत लाईन शिफ्ट करा ली। विद्युत कर्मियों की मिलीभगत के चलते सरकार को चूना लगा कर लाखों रुपए के राजस्व की हानि पहुंचाई गई।
मामला पिलखुवा अधिशासी अभियंता भूपेन्द्र कुमार के संज्ञान में पंहुचा तो उन्होंने फैक्ट्री का स्थलीय निरीक्षण किया ओर वंहा नियम विरूद्व लाईन शिफ्टिंग मिली।
- अधिशासी अभियंता भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि नियम विरूद्व लाईन शिफ्टिंग की गई है मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।


