Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : डग्गामार वाहनों पर यातायात पुलिस का चला चाबुक, 5 वाहन किए सीज


डग्गामार वाहनों पर यातायात पुलिस का चला चाबुक, 5 वाहन किए सीज

रिपोर्ट - नवीन गौतम/ लक्ष्मण सिंह 
हापुड़। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले में डग्गामार वाहनों के विरुद्ध सख्ती से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस ने पांच डग्गामार वाहनों को सीज कर दिया है।
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मंगलवार सुबह से यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 
 एएसपी मुकेश चंद मिश्रा के मार्गदर्शन व सीओ यातायात स्तुति सिंह के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी छवि राम, व उनकी टीम की ओर से शहर के विभिन्न चौराहों-तिराहों पर वाहन चेकिंग की गई। जिसमें तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट व वाहन का संचालन करते समय मोबाइल फोन या हेडफोन का इस्तेमाल करने वाले वाहनों का चालान किया गया। 
मंगलवार को चलाए गए अभियान में 5 डग्गमर वाहनों का ऑनलाइन चालान कर सीज किया गया।
इस दौरान प्रचार वाहन के माध्यम से आम जनमानस को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के प्रयोग को कहा गया। किसी भी वाहन का संचालन करते समय मोबाइल फोन, हेड फोन का प्रयोग न करने व ई-रिक्शा चालकों को सूर्यास्त होने के पश्चात हेड लाइट का प्रयोग करने को कहा गया। रात में चलने वाले वाहन अपनी गाड़ी में रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर चलें। यातायात नियमों का पालन करने को जागरूक किया गया। यातायात सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आभियान आगे भी जारी रहेगा।