रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। भयंकर गर्मी में ठंडा पानी और शर्बत पिलाकर लोगों राहत दी। शनिवार को शहर के मेरठ रोड स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के पास आदर्श नगर के युवाओं ने छबील लगाकर राहगीरों की सेवा की। साथ ही समाज में सेवा भाव और सौहार्द वातावरण बनाने का संदेश फैलाया।
प्रो0 ओमपाल सिंह ने बताया कि भारती विद्यार्थी मोर्चा की तरफ से बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति के पास पंडाल लगाकर मीठा शर्बत बांटा गया।
विद्यार्थियो ने लोगों को शर्बत पिलाया और समाज में भाई चारा का संदेश दिया। यहां लोगों की भी खूब भीड़ जमा रही। सभी ने पानी व शर्बत पिया और राहत की सांस ली। इस अवसर पर शर्बत पिलाने वाले युवाओं ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना एक पुण्य का काम है। इससे समाज में सामाजिक समरसता भी आती है। इस अवसर पर ओमपाल सिंह ने बुद्ध वन्दना कर मानव कल्याण व सुख के लिए सब्बे सत्ता की। अश्वनी कुमार, राहुल कुमार, विनोद गौतम, राहुल गौतम आदि मौजूद रहे।


