रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर मोदी सरकार में महा संपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा के सभी मोर्चों के साथ संयुक्त मोर्चा बैठक जिला कार्यालय प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रर मोदी के नेतृत्व में ऐसा अच्छा विकास कार्य हुए हैं जो सोचा भी नहीं जा सकता था।
जिस समय दुनिया में करोना महामारी फैली थी। उसमें भूख मिटाने के लिए हर घर फ्री राशन पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। बहुत ही कम समय में कोरोना वैक्सीन तैयार करके भारत में 230 करोड़ लगाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया।
इतना ही नहीं गरीब देशों को भी फ्री में वैक्सीन वितरित की गई। आज भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को बॉस के कर पुकारते हैं, यह देश का सम्मान है। एक देश के प्रधानमंत्री ने पैर छूकर तथा अपने देश का प्रोटोकॉल तोड़कर हर भारतीय का सम्मान बढ़ाया है।
केंद्र की सरकार ने सुशासन एवं गरीब कल्याण के बहुत कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि जिस समय 2014 में केंद्र सरकार की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली थी, उस समय की स्थिति में ओर देश की आज की स्थिति में जमीन आसमान का अंतर हो गया है।
बैठक को संबोधित ते हुए जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि हम निरंतर देख रहे हैं की पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री ने एक भी छुट्टी नहीं ली है जबकि दूसरे दलों के प्रधानमंत्री कभी भी देश में लगातार नहीं रहते थे।
इस मौके मौके पर जिला महामंत्री पुनीत गोयल, जिला उपाध्यक्ष राज सुंदर तेवतिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित शिवाल, डॉ0 पायल गुप्ता, सुमित पार्चा, रिंकू सैनी, इस्लाम बादशाह, अनिरुद्ध, विजय खरे, अमित त्यागी, सोहित वर्मा, हितेश कश्यप, मंगल पाल, सुनील सैनी, राजेश सक्सेना, गौरव रुड़कीवाल, संध्या शर्मा, छवि दीक्षित, रितिक त्यागी, राहुल शर्मा व श्यामइंद्र त्यागी, विधानसभा कार्यक्रम संयोजक व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ सहित आदि लोग मौजूद रहे।


