रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। थाना पिलखुवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी/चोरी करने वाले गिरोह के एक महिला सदस्य सहित 03 सदस्यों/अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
> जिनके कब्जे से 70,000/- रुपये नकदी, सफेद व पीली आभूषण व घटना में प्रयुक्त 03 मोबाइल फोन बरामद । धातु के
> अभियुक्ता द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले अविवाहित लोगों को शादी का झांसा देकर अथवा शादी के उपरान्त नकदी व आभूषण आदि को समेटकर फरार हो जाती थी ।
कार्यवाही
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 278/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 380 भादवि से सम्बन्धित एक महिला अभियुक्ता सहित 03 अभियुक्तों को रामलीला ग्राउण्ड हापुड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1. प्रियंका उर्फ पूजा पुत्री सूरजपाल निवासी ग्राम करिया थाना फतहगंज जनपद बरेली ।
2. सुरेश पुत्र गजराज शर्मा निवासी फौजी कॉलोनी कस्बा व थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड।
3. लक्ष्मण शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी मौ० बढिया कस्बा व थाना किच्छा रूद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड)।
बरामदगी का विवरण:-
1- 70,000/- रुपये नकदी, पीली धातु की एक चैन मय पैन्डिल व सफेद धातु की एक अंगूठी सम्बन्धित मु0अ0सं0 278/23 धारा 419/420/467/468/471/380 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड |
2- घटना में प्रयुक्त 03 मोबाइल फोन ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 लाखन सिंह थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।
2. है0का0 परीक्षित राणा थाना पिलखुवा जनपद हापुड ।
3. का0 मुकेश कुमार थाना पिलखुवा जनपद हापुड ।
4. म0का0 625 सोनिया थाना पिलखुवा जनपद हापुड ।


