Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ के वार्ड नंबर 40 त्रिलोकी पुरम में सभासद से खुश नजर आए लोग, बोले- सफाई-सड़क पानी की अच्छी व्यवस्था की


रिपोर्ट - नवीन गौतम/मौहम्मद हाशिम
हापुड़। सदर नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों की हकीकत जानने के लिए हमारी टीम निकली। हापुड़ के वार्ड नंबर 40 त्रिलोकी पुरम वर्तमान में यह सीट महिला के लिए आरक्षित थी। जिस पर पूर्व सभासद हाजी अय्यूब की पत्नि मैं अपने प्रतिद्वंदी को हराकर जीत हासिल की। 
यहां के हालातों के बारे में वाशिंदों से बात की और पांच साल तक का विकास कार्य जाना। लोगों ने सफाई, वार्ड में लगी लाइटों व बिजली पानी आदि समस्या की बात बताई।

हापुड़ के वार्ड नंबर 40 त्रिलोकी पुरम जिसमें 2017 में सभासद हाजी अय्यूब ने जीत दर्ज की थी। 
इस बार महिला सीट होने पर हाजी अय्यूब ने वार्डवासियों को वार्ड में विकास का भरोसा दिया था। भरोसे पर सभासद हाजी अय्यूब खरा उतरे, इस पर भरोसा करते हुए लोगों ने हाजी अय्यूब की पत्नि हज्ज़न जमीला को भारी मतों से विजई बनाया।

स्थानीय लोग सफाई की व्यवस्था से खुश दिखे
वहां के लोगों से बात करने पर पता चला कि सभासद पति पूर्व सभासद हाजी अय्यूब लोगों के बुलाने पर तुरंत पहुंच जाते हैं। साफ सफाई की व्यवस्था भी अच्छी रहती है। वार्ड के लोग सफाई को लेकर खुश भी नजर आए, लेकिन बरसात के समय मच्छरों से काफी परेशानी होने की भी बात कही।