रिपोर्ट - इमरान अली
गढ़मुक्तेश्वर। वांछित अपराधियों की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सरसों का 115 लीटर तेल बरामद किया।
वांछित अपराधियों की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस में बृहस्पतिवार की रात को क्षेत्र के गांव दौताई के जंगल में दबिश देकर 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि सरसों के तेल चोरी के मामले में फरार चल रहे फरमान मुरसलीन और शादाब निवासी बन्नापीर ग्राम दौताई को गिरफ्तार किया गया है, चीन के कब्जे से चोरी किया गया सरसों का 115 लीटर तेल बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया की गिरफ्तार किए गए चोरों को न्यायालय के आदेश पर जिला जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य से चलाया जा रहा अभियान निरंतर जारी रहेगा, जो वांछित अपराधी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं उनके घरों की कुर्की के लिए न्यायालय में कार्रवाई की जा रही है।



