-शातिर चोर पूर्व में थाना क्षेत्र में दो चोरी की घटनाओं को दे चुके है अंजाम
रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह/मोहम्मद हाशिम
हापुड़। थाना हापुड नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 72 हजार रुपये की नकदी, सफेद व पीली धातु के आभूषण (वजन करीब 600 ग्राम व 20 ग्राम) व अवैध असलहा बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेरठ रोड स्तिथ फ्लाईओवर के पास से शमशाद अली पुत्र स्व0 बाबू निवासी मौहल्ला करीमपुरा गली नंबर एक थाना हापुड़ नगर, साबिर पुत्र जब्बार निवासी मौहल्ला कलुवा नगर तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, नवाब पुत्र स्व0 अख्तर निवासी गांव सलाई थाना हापुड़ देहात, गुलफाम पुत्र उल्फत निवासी कस्बा धौलाना थाना धौलाना, अर्जुन पुत्र स्व0 राजेश निवासी मौहल्ला चमरी थाना हापुड़ नगर व सागर पुत्र भोले निवासी मौहल्ला आदर्श नगर कालोनी थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ को गिरफ़्तार किया। गिरफ़्तार शातिर चोर थाना क्षेत्र में पूर्व में दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। अभियुक्तगण गैंग बनाकर दिन में बन्द घरों की रैकी करते थे और मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इतना ही नहीं ये शातिर चोर रास्ते में आते-जाते लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनका सामान व पर्स भी चोरी कर लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण शमशाद, नवाब व साबिर शातिर किस्म के चोर हैं, जिनके विरूद्ध जनपद हापुड़ व मुजफ्फरनगर में चोरी, आर्म्स एक्ट व धोखाधड़ी आदि के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।


