-पिलखुवा नगर संयोजक लक्ष्य सिंह ने सभी युवाओं को सौंपे मनोनयन पत्र
हापुड़। भीम आर्मी भारत एकता मिशन से युवाओं का जुड़ने का सिलसिला जारी है। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद में अपनी आस्था जाहिर करते हुए रविवार को कई युवाओं ने भीम आर्मी का दामन थामा।
भीम आर्मी पिलखुवा नगर संयोजक लक्ष्य सिंह ने मनोज टॉक को नगर सह संयोजक, अविनाश सिंह को नगर प्रचारक और दीपक कुमार, आशु दिघान, प्रशांत कुमार, अंशुल कुमार, जयप्रकाश सागर व मोनू कुमार को नगर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। वहीं नगर संयोजक लक्ष्य सिंह ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा व ईमानदारी से संगठन हित में कार्य कर संगठन को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की है। धौलाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कि भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद के द्वारा किए जा रहे संघर्षों का युवाओं पर अधिक प्रभाव पड़ रहा है। जिसके चलते युवा भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।संगठन में युवाओं को जोड़ने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान राहुल जाटव, रवि गौतम, शिवम भारती, वासु कुमार, जितेंद्र कुमार, नितिन कर्दम, रविंद्र कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


