-चोरी का अल्टीनेटर का कॉपर तार, हजारों की नकदी, चोरी करने के उपकरण बरामद
रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह
हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का अल्टीनेटर का कॉपर तार, पांच हजार पांच सौ रूपये की नकदी, दो अवैध चाकू व चोरी करने के उपकरण बरामद किए है।
सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार के कुशल नेतृत्व में बाबूगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सूरज उर्फ़ कुबेर पुत्र सुरेन्द्र निवासी मौहल्ला लज्जापुरी थाना हापुड़ नगर, मोहित पुत्र कृपाल सिंह व नन्नू पुत्र मुरारी निवासीगण मौहल्ला सोटावाली थाना हापुड देहात और सोनू पुत्र रामपाल निवासी पीरनगर सूदना थाना हापुड देहात जनपद हापुड को बागड़पुर रोड से गिरफ़्तार किया। जोकि किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्त सूरज उर्फ़ कुबेर शातिर किस्म का चोर है। जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़ में चोरी/लूट का प्रयास आदि के कई अभियोग पंजीकृत है। पुलिस शेष तीनों चोरों के आपराधिक इतिहास खंगालने के प्रयास में जुटी है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त गिरफ़्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना बाबूगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



