Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : देवरानी की दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहे पति-पत्नी आए पकड़ में

पति को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस भेज चुकी है जेल

रिपोर्ट - इमरान अली 
गढ़मुक्तेश्वर। दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता की हत्या करने के आरोप में वांछित चल रहे जेठ और जेठानी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा।
सिंभावली पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुडलिया निवासी करण उर्फ गुड्डू और उसकी पत्नी सत्येंद्रवति उर्फ लाली को गिरफ्तार किया है, जो दहेज की मांग पूरी ना होने पर छोटे भाई राहुल की पत्नी प्रवेश की षड्यंत्र के तहत हत्या करने के आरोप में वांछित चल रहे थे। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया की गांव मोहम्मदपुर खुडलिया में 4 अप्रैल को राहुल की पत्नी प्रवेश की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी, जिसके मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर साजिश रचते हुए प्रवेश की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पति पत्नी तभी से फरार चल रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। जबकि आरोपी पति राहुल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।