दारोगा पर लापरवाही का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा
सूचना पर आई गढ़ पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में
रिपोर्ट- इमरान अली/परवेज अंसारी
गढ़मुक्तेश्वर। ग्राम बक्सर की साप्ताहिक बैठक में सब्जी बेचकर लौट रहे पिता पुत्री को तेज गति में जा रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता पुत्री घायल हो गए, जिनमें पुत्री की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने दरोगा पर कार और चालक को ना पकड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लोहारी का विजेंद्र सिंह साप्ताहिक बाजारों में सभी बेचने का कार्य करता है, जिसके साथ उसकी नाबालिग बेटी निक्की भी अक्सर चली जाती थी। मंगलवार को बिजेंदर सिंभावली क्षेत्र के ग्राम बक्सर मैं आयोजित साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचकर अपनी बेटी निक्की के साथ घर को वापस लौट रहा था। रास्ते में ग्राम वैट कुटी रोड पर तेज रफ्तार में जा रही एक कार ने ग्राम नंगला बड़ के पास पिता पुत्री को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिता और पुत्री दोनों घायल हो गए जबकि आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को आनन-फानन में गढ़मुक्तेश्वर के सरकारी अस्पताल में ले आई, जहां चिकित्सकों ने घायल निक्की को मृत घोषित कर दिया। निक्की की मौत होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल में हंगामा कर दिया, जो वहां मौजूद एक दरोगा पर आरोपी चालक और कार को मौके से भगाने का आरोप लगाने लगे। दारोगा सफाई देता रहा परंतु गुस्साए ग्रामीण लगातार हंगामा करते रहे। स्थानीय लोगों समेत सूचना पर पहुंचे पुलिस वालों ने गुस्साए ग्रामीणों को जैसे तैसे समझाने का प्रयास किया परंतु वे शांत नहीं हो पाए। उक्त घटनाक्रम की सूचना मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर पुलिस अस्पताल में पहुंच गई, जिसने हंगामा कर रहे कई ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया जबकि शेष ग्रामीण पुलिस को देख अस्पताल की दीवार कूदकर वहां से भाग निकले। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है की कुछ ग्रामीणों को बिना वजह गलतफहमी हो गई थी, जिसके कारण वे एक दरोगा पर आरोपी चालक और दुर्घटना करने वाली कार को ना पकड़ने का आरोप लगा रहे थे।


