Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : भीम आर्मी चीफ़ एवं आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद का कुशलक्षेम जाना



-सहारनपुर के छुटमुलपुर स्तिथ उनके निवास स्थान पर पहुंचे हापुड़ के पदाधिकारी

हापुड़। भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारी शुक्रवार को भीम आर्मी चीफ़ एवं आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद का कुशलक्षेम जानने के लिए सहारनपुर के छुटमुलपुर स्तिथ उनके निवास स्थान पर पहुंचे।

 इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उनकी दीर्घायु की ईश्वर से कामना की।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तालिब चौधरी, जिला प्रभारी मनवीर गुर्जर, नरेंद्र द्रविड आदवंशी, आसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार आज़ाद, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह आज़ाद, जिला उपाध्यक्ष नसीम खान, विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ डॉ. योगेंद्र गौतम, जिला सचिव डॉ. सोहनवीर सिंह, जिला संगठन मंत्री सलमान त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज जाटव, जिला कार्यालय प्रभारी श्याम सिंह आज़ाद, विद्यासागर निमेष, जयभगवान उर्फ़ काले, जैनेन्द्र कुमार, मनोज भारती, संदीप कुमार, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।