Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : प्राथमिक विद्यालय में पांच कंप्यूटर सिस्टम की कंप्यूटर लैब स्थापित


सरकारी स्कूल में ऑनलाइन साइंस, मैथ्स की क्लासेज एवं मोटिवेशनल स्पीच्स भी दी जाएंगी : धीमान

रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। उच्च प्राथमिक विद्यालय सालेहपुर कोटला में एनीथिंग विल डू अवडॉर्ग फाउंडेशन संस्था द्वारा पांच कंप्यूटर सिस्टम की एक कंप्यूटर लैब स्थापित की गई है। 

कंप्यूटर लैब खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग एवं शाजिया गुल उस्मानी, प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह निप्रा के अथक प्रयासों का नतीजा है। संस्था ने प्राथमिक विद्यालय को  कंप्यूटर स्थापित करने के बाद बताया कि हमारी संस्था बच्चों को एक हफ्ते में दो बार ऑनलाइन साइंस, मैथ्स की क्लासेज एवं मोटिवेशनल स्पीच्स भी दिया करेगी।

एनीथिंग विल डू अवडॉर्ग फाउंडेशन संस्था के संस्थापक चरणजीत धीमान ने बताया कि संस्था द्वारा अभी तक 31 सेंटर खोले है जो उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों में है जिसके माध्यम से संस्था के समाज सेवी विद्यालयों से ऑनलाइन जुड़ कर बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे है।

फोटो - कम्प्यूटर स्थापना के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा चरणजीत सिंह धीमान को पौधा भेंट किया गया।

 बच्चे जिस क्षेत्र मे जाना चाहते है उनकी ऑनलाइन काउनसीलिंग करते है।
 फाउंडेशन के संस्थापक चरणजीत धीमान का कहना है कि जो विद्यालयों के पास पहले से कंप्युटर लैब और इन्टरनेट सुविधा है वो भी हमारे एजुकेट सेंटर के साथ जुड़ सकते है। इस अवसर पर फाउंडेशन के कार्यकर्ता सन्मुख सिंह अहलूवालिया, रवि कुमार, प्रधानाध्यापक अकील अख्तर, सुनील कुमार, मोहम्मद हारून, उविंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।