रिपोर्ट -नवीन गौतम /लक्ष्मण सिंह/मो0 हाशिम 
हापुड़। पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे नगर पालिका परिषद के नाम पर अवैध वसूली का खेल देखने को मिला। मामले में जब नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे तो पालिका के नाम पर अवैध वसूली करने वाले अधिकारियों को देख मौके से फरार हो गए। मामले में सभासद पति सहित तीन लोग लिप्त होने की मिली जानकारी।

           (विज्ञापन)

   मिली जानकारी के अनुसार शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके मेरठ रोड़ पर नगर पालिका परिषद पार्किंग स्टैंड के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली के लिए रसीद दिया जा रहा था। 
रसीद में बीते वर्ष 2023-24 का लिखा हुआ है। 
स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जब नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारियों को दी तो उन्होंने बताया की पालिका की तरफ से ऐसा कोई भी ठेका नही छोड़ा गया है।

अवैध वसूली करने वाले रंगदार ऑटो रिक्शा चालक से 30 रुपये वसूल ले रहे हैं। जवाब लोग पूछते हैं कि किस बात का पैसा तो अवैध वसूली करने वाले उन्हें एक नगर पालिका परिषद की छपी हुई रसीद थमा कर जबरन वसूली करने में लगे थे।
 इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से बात की गई तो मनोज बाबू व शशि बाबू ने बताया कि पार्किंग के नाम पर हो रही वसूली की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो एक बिलाल नाम का व्यक्ति पालिका के नाम पर अवैध करते पाया गया। जब उससे जानकारी की गई तो उसने एक सभासद पति व एक अन्य व्यक्ति के कहने पर वह वाहनों से अवैध वसूली करने की बात कही। 
क्या बोले अधिकारी.....
मामले में नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिसके बाद मौके पर जाकर देखा गया तो नगर पालिका परिषद के नाम पर पार्किंग की अवैध वसूली करने वाले लोग फरार हो चुके थे। वाहन चालकों से वसूली की फर्जी रसीद प्राप्त हुई है। मामले में उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है। जिसके बाद कारवाई की जाएगी।

मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ ने बताया कि पालिका की तरफ से इस तरह का वाहन पार्किंग ठेका नही छोड़ा गया है। इस प्रकार का ठेका टेंडर प्रक्रिया के बाद किया जाता है। नगर पालिका परिषद के नाम पर पार्किंग अवैध वसूली करने में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। तीनो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही हैं।