सपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया
रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह/हाशिम अली
हापुड़। सपा जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता मंगलवार को थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सोलाना में मकान की छत गिरने से दो बच्चियों की मौत व दो घायल हुई बच्चियों के पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर उन्हें जिला प्रशासन से शीघ्र आर्थिक मदद उपलब्ध मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर ने बताया कि कई दिनों से हो रही बारिश के चलते गांव सोलाना निवासी रहीमुद्दीन, सलीमुद्दीन, अलीमुद्दीन व युनुस के मकान की छत गई थी, जिसमें उनकी 4 बेटियां दब गई। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो बच्चियों का इलाज अस्पताल में जारी है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि इस हादसे से परिवार सहित पूरे गांव में मातम है। पीड़ित परिवार बहुत गरीब है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को शीघ्र ही आर्थिक मदद मुहैया कराने का कार्य करें।
इस मौके पर जिला महासचिव एडवोकेट बिलाल सैफी, नाजिम सैफी, अख्तर मलिक, मंजीत चौधरी, मोहित नागर, साजिद चौधरी, कपिल सिरोही, नफीस मंसूरी, अमित नागर, आमिर, हसीन चौधरी, शहजाद चौधरी, वकार अहमद, पुरुषोत्तम वर्मा, टिंकू आदि मौजूद रहे।


