Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : पुलिस ने किया अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़।


गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को किया गिरफ्तार
एक दर्जन बाइको समेत कई बाइकों के पुर्जे हुए बरामद

रिपोर्ट -इमरान अली/परवेज़ अली
गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस ने अंतर राज्य बाइक चोर गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक दर्जन से अधिक बाइक और कई बाइकों के उपकरण बरामद किए है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देशन में जनपद स्तर पर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सोमवार की रात मैं  पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बाइक चोर गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीओ आशुतोष शिवम और थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया की मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर दबिश देकर फिरोज और शहजाद ग्राम जिसोरी थाना मुंडाली, सोहेल और शोएब निवासी सदर बाजार मेरठ, राजन ग्राम भूड़पुर थाना इंचोली जनपद मेरठ है। जिनके कब्जे से सात बाइक, छ बाइक खुली हुई हालत में और कई अन्य बाइक कटे हुए पार्ट में बरामद हुए है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अंतर राज्य बाइक चोर गिरोह के सदस्यों से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कराई जा रही है, जबकि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें न्यायालय के आदेश पर  जेल भेज दिया गया है।