Banga Electronics

Kidszee

हापुड़। इंडिया गठबंधन से भाजपा का एनडीए गठबंधन घबरा रहा है : नरेश उत्तम पटेल

- सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह/इमरान अली 
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि इंडिया गठबंधन से भाजपा का एनडीए गठबंधन घबरा रहा है। क्योंकि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। वहीं अब देश व प्रदेश की जनता इंडिया गठबंधन को अपना पूर्ण समर्थन देकर इस तानाशाही भाजपा सरकार को देश  से उखाड़ने का मन बना चुकी है।  उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को लखनऊ से गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मंगलवार को सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनपद के गांव मुबारिकपुर स्तिथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय सुबोध नागर के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह, साजिद चौधरी, रूपेश पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, जिला महासचिव बिलाल सैफी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व चेयरमैन गफ्फार खां, ब्रजेश कश्यप, फारुख प्रधान, साजदा बेगम, इकबाल गाज़ी, शहजाद चौधरी, हाजी वकील सिद्दीकी, सीएस यादव, रिंकू चौधरी, वाहिद चौधरी, रिजवान चौधरी, जावेद जड़ोदिया, सनी पवार,  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।