Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ की कीर्ति अग्रवाल बनी तीज क्वीन

रिपोर्ट - नवीन गौतम 
हापुड़। भारत विकास परिषद "युवा शक्ति" हापुड़ द्वारा  हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया।
कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने एक एक कर मंच पर रैंप वॉक की और प्रांतीय पदाधिकारी मुक्ता अग्रवाल व मधुबाला वर्मा ने जज की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष सभी महिलाओं की वेशभूषा व सतश्रृंगार को ध्यान में रखते हुए अंक दिए। जिसके आधार पर तीज क्वीन की निर्णय किया गया और कीर्ति अग्रवाल तीज क्वीन घोषित की गई व चांदनी जिंदल को रनरअप घोषित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रान्तीय प्रान्तीय महिला संयोजिका मुक्ता अग्रवाल एवं प्रान्तीय संयोजिका महिला एवं बाल विकास मधुबाला वर्मा के द्वारा दीप प्रज्जलन कर वंदेमातरम गाकर किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा अनेकों संस्कर्तिक नृत्यों प्रस्तुत किये गए। एवं बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को दर्शाने के लिए किया गया नुक्कड़ नाटक आकर्षण का केंद्र रहा। जिसकी डायलॉग राइटर श्रीमती सीमा जैन रही व ऑडियो एडिटर व डायरेक्टर मुदित मोहन अग्रवाल रहे।
 एक नई पहल करते हुए जन्मदात्री सम्मान प्रारम्भ किया गया जिसमें परिषद के सभी सदस्यों की माताओं को उनकी ही पुत्रवधुओं ने चरण स्पर्श करके पटक पहनाया व उपहार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पुरुष सदस्यों की सहभागिता के लिए एक कपल गेम भी कराया गया जिसमें संजय बंसल, निधि बंसल तथा शुभम सिंहल, तनु सिंहल के बीच टॉय रहा और दोनों कपल को विजेता घिषित किया गया।
प्रातःकाल में आयोजित किये गए सफल रक्तदान शिविर में अभिषेक शर्मा द्वारा लाये गये सर्वाधिक रक्तदाताओं के लिए सम्मति किया गया।