रिपोर्ट- मोहम्मद हाशम
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के गांव देवली ढाना में 15 अगस्त के उपलक्ष्य में कन्यादान दान सेवा समिति देवली द्वारा हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई। जिसमे समस्त ग्रामीणों, महिलाओं तथा बच्चो ,ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा आजादी के गीतों पर झूमते हुए पूरे गांव में भाई चारे और एकता की मिशाल कायम की । इस अवसर पर ग्रुप संस्थापक अनीस अल्वी ने बताया कि समिति गरीब परिवार की बेटियों की शादी में कन्यादान करती है ,तथा समिति अब तक चार बहनों की शादी में कन्यादान कर चुकी है तथा भविष्य में समिति इस तरह के सहयोग तथा कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान देवली सुधीर भाटी, विपिन चौधरी (प्रधान ढाना),बेगराज प्रधान , नरेंद्र कुमार, ईश्वर सिंह ,विपिन गुर्जर ,फकीर चंद फौजी, दीपक कश्यप,संदीप कश्यप,जावेद अली,मनदीप कश्यप, डॉo सलीम सैफी बब्बल शर्मा ,भूरे ठेकेदार,सुनील शर्मा, तथा सभी ग्राम वासियों का कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग रहा।


