रिपोर्ट- नीरज सिंह
उत्तराखण्ड/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में शहीद स्थल झूला घर पर कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की , और पुतला दहन कर महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर सरकार को कार्यवाही करने की मांग की ।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और भाजपा के शीर्ष नेताओं पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया ।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, और आने वाले समय में उग्र आंदोलन के रूप में पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा ,, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, और जिस प्रकार हरिद्वार और देहरादून में महिलाओं के साथ दुराचार के बाद हत्या की गई है , ,, उसमें कई भाजपा नेता भी शामिल है ,,और सरकार उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ,,,उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस सभी कांग्रेसी जनों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे।



