रिपोर्ट- नवीन गौतम/ मौहम्मद हाशिम
हापुड़ । उत्तर प्रदेश सरकार की सुरक्षा की दृष्टि से बनाई गई योजना दृष्टि के संदर्भ में विभिन्न स्थानों पर पी टी जेड श्रेणी के सी सी टीवी कैमरे विभिन्न स्थानों पर लगवाए जाने के संदर्भ में सीओ सदर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हापुड़ द्वारा एक मीटिंग संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापार मंडल के कार्यालय चेंबर ऑफ कॉमर्स चंडी रोड पर आयोजित की गई।
उपस्थित सभी व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों का 1 कैमरा बाहर रोड की ओर तथा विभिन्न चौराहों पर कैमरे लगवाने में सहयोग प्रदान करने की घोषणा की।
मीटिंग में अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वाले, महामंत्री संजय अग्रवाल, मनीष गर्ग नीटू, राजीव गर्ग दतियाना वाले, अशोक बबली, सोनू बंसल, हरेंद्र कौशिक, अतुल अग्रवाल दादरी वाले, सोनू गारमेंट वाले, पंकज शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।



