Banga Electronics

Kidszee

"ब्राह्मण महाकुंभ" को लेकर "वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन" ने दिल्ली पटपड़गंज में की महत्वपूर्ण बैठक



चलो हरिद्वार "ब्राह्मण महाकुंभ" को ऐतिहासिक बनाने को लेकर लिए कैई निर्णय
हरिद्वार ब्राह्मण महाकुंभ को लेकर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आईपेक्स भवन पटपड़गंज दिल्ली में संपन्न हुई,
बैठक की अध्यक्षता वाइस चेयरमैन आर.एस गोस्वामी ने की, संचालन डॉ राजीव शर्मा ने किया, बैठक का आयोजन विनोद पांडे ने किया,
बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंडित विशाल शर्मा व सहसंयोजक एवं वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन यूपी के प्रदेश महामंत्री पंडित गोपाल शर्मा को पटका पहनाकर साथ में भगवान परशुराम जी का प्रतीक चिन्ह फरसा देकर सम्मानित किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए। आर.एस.गोस्वामी ने कहा कि वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चैयरमैन पंडित मांगेराम शर्मा के मार्गदर्शन में संपूर्ण भारत में वर्षों से वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ब्राह्मणों के हितों के लिए संघर्ष एवं अधिकारों की लड़ाइयां सरकार से लड़ता आ का रहा है। अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा, आखिर कब तक ब्राह्मण अपने ऊपर हो रहे जुल्मों को बर्दाश्त करता रहेगा,
 राष्ट्रीय अध्यक्ष के.सी.पांडे ने कहा कि आज बिजनेस ग्लोबल क्षेत्र में ब्राह्मण तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, नई जेनरेशन को बिजनेस ग्लोबल में आगे आना चाहिए जिससे ब्राह्मण समाज प्रगति कर सके,
 राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित रविकांत शर्मा ने कहा कि 24 सितंबर को हरिद्वार में ब्राह्मण महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है, जिसमें वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चैयरमैन पंडित मांगेराम शर्मा के मार्गदर्शन में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं समस्त ब्राह्मण संगठन महाकुंभ में शामिल होकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर ब्राह्मण महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने का कार्य करेंगे।
ब्राह्मण महाकुंभ के सहसंयोजक एवं WBF यूपी के महामंत्री पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण महाकुंभ हरिद्वार में ऐतिहासिक होने जा रहा है, आने वाली 24 सितंबर को वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ब्राह्मण महाकुंभ में अहम भूमिका निभाएगा। हम सभी को एकजुट होकर ब्राह्मण महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों तक ब्राह्मणों की आवाज पहुंचानी है। ब्राह्मण महाकुंभ के मुख्य संयोजक विशाल शर्मा ने सभी को स्नेह निमंत्रण पत्र देकर महाकुंभ हरिद्वार में शामिल होने को कहा वाइस चेयरमैन आर.एस.गोस्वामी, राष्ट्रीय अध्यक्ष के.सी पांडे, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बलबीर शर्मा,कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केंद्र प्रकाश शर्मा दिल्ली यूथ प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गौतम, पंडित लोकेश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी हापुड़, पंडित हरपाल शर्मा आगरा मंडल प्रभारी आदि संख्या में पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।