रिपोर्ट -नवीन गौतम /मौहम्मद हाशिम
हापुड़। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने सोमवर को पालिका अधिकारियों और सभासद गणों के साथ नगर के कई वार्डो में नव निर्माण किए गए रास्तों का उदघाटन किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए वॉर्ड 7 अनुज विहार में करीब 45 लाख रुपए की लागत से व वॉर्ड 3 एल.एन पब्लिक स्कूल वाली सड़क न्यू भीम नगर में करीब 22 लाख रुपए की लागत से एवं वॉर्ड 24 नूरजहां मस्जिद वाली रोड करीब 22 लाख रुपए की लागत से नई सड़कों का निमार्ण कराया गया है।
इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने फूल मालाओं से नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी का स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने मौके पर उपस्थित लोगो का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर सभासद जोरावर सिंह, उर्मिला देवी, धर्मेंद्र सिंह,
नदीम जड़ोदिया, राजकुमार सागर आदि मौजूद रहें।