Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : बहन कु0 मायावती के जन्मदिन पर बोली चेयरमैन पुष्पा, सर्व समाज की हितैषी है बसपा, बूथ स्तर की मजबूती पर जुटें कार्यकर्ता

- बसपा सुप्रीमो मायावती का 68वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया

हापुड़। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बसपा सुप्रीमो मायावती का 68वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओ ने बिना केक काटे ही जन्म दिन मनाते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर बसपा पदाधिकारी बोले गरीबों, दलितों सहित सर्व समाज की हितैषी है बसपा, बूथ स्तर की मजबूती पर जुटें कार्यकर्ता।
हापुड़ में बसपा सुप्रीमो मायावती का 68 वां जन्मदिन समारोह जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। नगर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व बसपा से पूर्व विधान सभा प्रत्याशी वरिष्ठ बसपा नेता श्रीपाल सिंह ने कहाकि बसपा ने उत्तर प्रदेष में अपनी चार बार की सरकार में सभी वर्गों के लिए काम किया था। अल्पसंख्यक, मुस्लिम, गरीब, किसान और मेहनतकष लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं। इन योजनाओं को सरकारें नाम और स्वरूप बदल कर अपना बनाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन जातिवादी होने की वजह से यह काम नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर केपी सिंह, सतीश प्रधान, महेश कुमार, अशोक कुमार, सतीश कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।