Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर : सरफराज हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्ट - परवेज़ अली 
 गढ़मुक्तेश्वर।  नेशनल हाईवे किनारे गांव बदरखा के पास रजवाहे में बंधक बनाकर गोली मारकर अमरोहा के गंगवार के रहने वाले सरफराज को मौत के घाट उतारने वाला चौथे आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया 
 प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि सात जनवरी को गांव बदरखा के एक रजवाहे में बंधक बना शव पड़ा मिला था। जिसकी सिर में गोली भी लगी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सरफराज को मौत के घाट उतारने वाले तीन आरोपितों को पकड़ा जा चुका है, जो जेल में हैं। वहीं फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अमरोहा के रहरा के रहने वाले अनस को भी शुक्रवार को एट सनी मामा यादव होटल के  से गिरफ्तार किया  है, आरोपी  के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्यारोपी  पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, चोरी और बलवा जैसे मामलों में पांच मुकदमे दर्ज है, आरोपी  को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है